नेमिनाथ भगवान का महाभिषेक कर भक्ति कीः आचार्य सुंदर सागरजी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर में शनिवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में सुबह आचार्यश्री सुंदर सागरजी ससंघ के सानिध्य में भगवान नेमिनाथ का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। विनोद पगारिया विरल ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान की आरती की गई। पढ़िए सागवाड़ा से विनोद पगारिया की यह खबर...
सागवाड़ा। नगर के प्राचीन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर में शनिवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में सुबह आचार्यश्री सुंदर सागरजी ससंघ के सानिध्य में मंदिर के पृष्ठ भाग में स्थित नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा पर विविध द्रव्य पूरित कलशों से महा अभिषेक किया गया। समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा पर आचार्य सुंदर सागरजी के मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ वरुण महावीर पालविया ने शांतिधारा की। साथ ही पुष्प वृष्टि कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर ब्रह्मचारी उमंग भैया, महेश नोगमिया, राजमल शाह, राजकुमार डेचिया, संदीप गांधी, विनय सेठ, अनंत वेडा, पंकज शाह, निकुंज डेचिया, मिनेष शाह, दीपेश बोबडा उपस्थित थे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गुरु की पहचान वेश से नहीं, संयम और आत्मकल्याण की दिशा से होती है : गुरु-मूढ़ता से बचकर सद्गुरु के उपदेश जीवन में उतारें — आचार्य उदारसागर महाराज
मुरैना में आचार्य उदारसागर और मुनि उपशांतसागर महाराज ने गुरु-मूढ़ता से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु की पहचान ज्ञान, संयम, त्याग और वीतरागता की साधना से होती है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 30-09-2026, 03:18 pm
एक विचारशील परोपकारी ही साहित्य सृजन कर सकता है: पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी ने विचारों को व्यक्तित्व के लिए सर्वोपरि बताया
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने दिल्ली में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विचार और शब्द- साहित्य व्यक्ति के विचारों की अभिव्यक्ति भाषा से होती है। आंतरिक-भावों को शब्द वर्णों (भाषा) से ही व्यक्त किया जा सकता है। विचारों का प्रकटीकरण ही साहित्य के रूप में साकार होता है। एक विचारशील, परोपकारी ही साहित्य का सृजन कर सकता है। दिल्ली से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
दिल्ली • अभिषेक अशोक पाटील • 30-09-2026, 03:17 pm



