इंदौर। धरती के भगवान पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का स्वास्थ्य इन दिनों बहुत खराब चल रहा है। इस समाचार से समूचे भारतवर्षीय जैन समाज में चिंता और व्याकुलता का वातावरण है। गुरुदेव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी धर्म प्रेमी समाज जन, गुरु भक्त श्रावक-श्राविकाओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने गृह नगर के जिनालय एवं स्थान पर शांतिधारा करें और जाप करें।
गुरुदेव के नाम का विशेष उल्लेख करें
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने भारतवर्षीय समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि सभी जिन मंदिरों में होने वाली शांतिधारा में गुरुदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की भावना से गुरुदेव के नाम का विशेष उल्लेख करें, ताकि जिनेंद्र देव की कृपा और सामूहिक भक्ति की शक्ति से गुरुदेव शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः धर्मप्रभावना के पथ पर अग्रसर हों। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र आजाद जी जैन ने समाज के प्रत्येक श्रावक से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक शांतिधारा, जाप, भक्ति और प्रार्थना में सम्मिलित होकर गुरुदेव के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।
नमोस्तु शासन जयवंत हो।





