इन्दौर। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जबरी बाग नसिया, इन्दौर में अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो, अनेकांतवाद एवं सत्य और अपरिग्रह का संदेश देने वाले, देवाधिदेव, अतिशयकारी, त्रिशलानंदन, भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी के पावन निर्वाण कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस पावन अवसर पर गर्भगृह में विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी पर दो शांतिधारा एवं बाहर पाण्डुक शिला पर भगवान महावीर स्वामी जी और चंद्रप्रभु भगवान जी पर शांतिधारा करने का महा सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद पूजन एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। मंदिर प्रांगण में पाठशाला के बच्चों द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई।

कार्यक्रम में यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर नसिया समाज के वरिष्ठ धीरेन्द्र कासलीवाल, प्रकाशचंद्र शास्त्री, वीर कुमार जैन, महेन्द्र कुमार जैन, राजेश जैन, विशाल जैन, उज्जवल जैन काजू, सचिन जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, अर्पित जैन, आलोक जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन सरल,आदि सभी समाजजनों ने निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया। मंदिर जी के मूल नायक प्रतिमा भगवान पार्श्वनाथ जी के दरबार में जगमग दीप जलाए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हरिहर सिंह चौहान ने दी।