भिंड। नवागत कलेक्टर पवनकुमार जैन ने शुक्रवार को भिंड में पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर पवन कुमार जैन (2013) बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। जैन उप सचिव, सहकारिता विभाग से स्थानांतरित होकर भिंड कलेक्टर बनाए गए हैं। कलेक्टर जैन इसके पूर्व अपर कलेक्टर बैतूल, अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग, अपर कलेक्टर इंदौर के पद पर अपनी सेवाऐं दे चुके हैं।
कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर ली जानकारी
नवागत कलेक्टर श्री पवन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय अपर कलेक्टर, एनआईसी कक्ष, कार्यालय डूडा सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की एवं लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।




