बकस्वाहा। तहसील क्षेत्र के विख्यात जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि में भारतीय जैन संघटन (बीजेएस) का सागर जिला अधिवेशन एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न चैप्टरों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

भगवान पारसनाथ का अभिषेक और शांतिधारा

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मूलनायक भगवान पारसनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके बाद बीजेएस सदस्यों ने तीर्थ क्षेत्र में आम, आंवला, बादाम और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अधिवेशन का शुभारंभ

मध्याह्न में जिला अधिवेशन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण में सागर संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन लालो ने भारतीय जैन संघटन की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी

मुख्य अतिथि बीजेएस के प्रांतीय महासचिव डॉ. विमल जैन जबलपुर एवं प्रांतीय सचिव डॉ. यतीश जैन जबलपुर ने संगठन द्वारा संचालित मंथन, दस्तक एवं पारिवारिक अदालत जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

विभिन्न चैप्टरों की सहभागिता

सागर जिले के मकरोनिया, कटरा, बंडा, दलपतपुर, शाहगढ़, गौरझामर, महाराजपुर सहित विभिन्न चैप्टरों से पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। नैनागिरि कमेटी की ओर से कमेटी के प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन ने अतिथियों का तिलक, माल्यार्पण एवं वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव डॉ. विमल जैन, प्रांतीय सचिव डॉ. यतीश जैन, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष प्रमोद मोदी, सचिव सतीश जैन, सागर संभागीय मार्गदर्शक राजेश जैन रागी, संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन लालो, सचिव सुकमाल जैन नैनधरा, उपाध्यक्ष संजय दिवाकर, इंजी. महेश जैन, श्रीमती रेखा जैन अहिंसा सागर तथा नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के पं. अशोक जैन बम्हौरी, प्रबंध समिति के पं. उदय चंद शास्त्री एवं राजेश सिंघई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में समाजजन शामिल

कार्यक्रम में कमलेश चौधरी, प्रसन्न जैन, जागृति, संध्या सिंघई, आत्म ज्योति जैन, मीना खमकुआ, सीमा जैन, सुशील जैन आचार्य, निधि जैन, अर्चना जैन, सुदीप जैन, दीपराज, डॉ. स्मिता, शिवम, अंशुल, अनुराग, नितिन, मृगेंद्र जैन, ज्योति रौडा, रिया, सपना खमकुंआ, मीना चौधरी, शोभा, प्रीति, अनीता, सरोज सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अमरचंद जैन ने किया। आभार जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन मंगलम ने व्यक्त किया।