माँ बाप मेरे लिए नहीं, मैं माँ बाप के लिए हूँ: मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा में दिए प्रवचन

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज विहार करते हुए संस्कारोदय तीर्थ लम्हेटा पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मसभा को संबोधित किया। उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। लम्हेटा से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर...
लम्हेटा (जबलपुर)। हमारी जिंदगी, हमारा धर्म, हमारा मकान सबकुछ धर्म के लिए होना चाहिए, धर्म हमारे लिए नहीं। आज हर बेटा मानता है कि माँ बाप मेरे लिए है और यही उसकी सबसे बड़ी भूल है। जब जब तुम्हें यह बात पता चले किसी भी वस्तु के सम्बंध में। माँ-बाप से शुरू करते हैं, ये माँ-बाप मेरे लिए है, इनकी कमाई, वसीयत मेरे लिए है, बस समझ लेना तुम्हारा पुण्य क्षय हो गया और तुम्हारा डाउनफाउल उसी दिन चालू हो जाएगा, मालिक बन जाओगे लेकिन भोग नहीं पाओगे, दिन प्रतिदिन तुम्हारा डाउनफॉल होता जाएगा, एक दिन तुम अनाथ बनोंगे क्योंकि तुमने भाव किया कि मम्मी पापा मेरे लिए है। सबकुछ करते हुये व्यक्ति को क्यों लगता है कि मैं अधूरा हूँ। हमें जीने का आनंद नहीं, मरने का भय सता रहा है। तुम्हे अनुभूति सोने के लूटने की हो रही है, उस सोने के मालिक की नहीं हो रही।माँ बाप की अर्थी भी तुम्हारे कंधे पर नही निकलेगी, जैसे-तीर्थंकर यह मंदिर मेरे लिए बना है, हम जितना उपयोग कर सके तो करें। जब भी मंदिर आते है मेरे लिए, ये इतनी खतरनाक धारणा है कि ये मंदिर ही हमारा विनाश कर देंगे, एक दिन हमें वहाँ पहुँचा देगे जहाँ हमें जिनेन्द्र देव का दर्शन भी नहीं मिलेगा क्योंकि, तुमने एक बार कहा था, ये मंदिर मेरे लिए है। थोड़ा सा पलटी खाओ- माँ बाप मेरे लिए नहीं, मैं माँ बाप के लिए हूँ, जाओ तुम्हारी जिंदगी में ऐसे माँ बाप मिलेंगे कि माँ बाप की अर्थी भी तुम्हारे कंधे पर नही निकलेगी, जैसे-तीर्थंकर। माँ बाप की वसीयत मेरे लिए नहीं, मेरी कमाई माँ बाप के लिए है।रावण भक्त तो बना लेकिन भक्ति नहीं कर पाया रावण भक्त तो बना लेकिन भक्ति नहीं कर पाया, मालिक तो बना लेकिन मालकियत नहीं पाई। धर्म मिटे तो मिटे, हमारी इच्छा पूर्ण होनी चाहिए, हमारे लिए क्या मिला? दूसरा दुर्गुण- कोई भी कार्य करते समय तुम्हारे मन मे भाव आता है कि इससे मुझे क्या लाभ है? हर वस्तु में तुमने अपनी वासना को स्थापित कर दिया, एक पेड़ पर, एक गमले पर स्थापित कर दिया थोड़ा सा ही लाभ नहीं हुआ पेड़ को उखाड़कर फेंक देते हो, माँ-बाप और गुरु को छोड़ देते हो।पानी, खाद दे सकता हूं तुम सोचते हो कि ये पेड़ मुझे क्या दे सकता है, बस यही अभिशाप है और पेड़ को देखकर ये भाव आ गया कि इस पेड़ को मैं क्या दे सकता हूँ, पानी, खाद दे सकता हूँ, सुरक्षा कर सकता हूँ, जाओ वो पेड़ तुम्हें वरदान सिद्ध हो जायेगा, जब भी तुम घर से बाहर निकलोगे वो पेड़ दुआ करेगा, मेरा उपकारी सलामत घर लौटकर आये।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमावाणी वचन के साथ मन के अंतरंग भाव से मनाएं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने क्षमावाणी पर्व पर दिया दिव्य संदेश
आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज ने रविवारीय धर्मसभा में कहा कि क्षमावाणी आत्म विशुद्धता का पर्व है। अंतरंग मन से क्षमा चाहने पर ही परिणाम भाव में निर्मलता आती है।सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 05:23 pm
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव : तप, त्याग और संयम की अविरल साधना यात्रा को समर्पित होगा आयोजन
इंदौर के दलाल बाग में 29 सितंबर को मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव आयोजित होगा। विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद और धर्मसभा होगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 03:38 pm



