मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार : कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार

पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघों ने मुनिश्री संघ को विदाई दी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
कुंडलपुर ( दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्यों का समागम आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु हुआ। बीते 16 अप्रैल को आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया। इसके बाद 21 अप्रैल को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आचार्य संघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। 23 अप्रैल को सायंकाल पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघों ने मुनिश्री संघ को विदाई दी। मुनि संघ का पहला विहार कुंडलपुर से हुआ। कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक पूजन करने आज भी बड़ी संख्या में भक्तों का आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कर पुण्यार्जन कर रहे हैं, वहीं मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या में भाग ले रहे हैं। मुनि संघों के दर्शन लाभ ले रहे हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा संपन्न : गुरु दर्शन, बाहुबली अभिषेक और भक्ति से सराबोर रहे श्रद्धालु
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा में सदस्यों ने बेंगलुरु में संत दर्शन, श्रवणबेलगोला में भगवान गोम्मटेश बाहुबली का अभिषेक-शांतिधारा तथा टुमकुर में आचार्य प्रमुखसागर जी महाराज के अवतरण दिवस समारोह में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी नीरज कुमार जैन की यह रिपोर्ट।
पांडिचेरी • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 12:05 pm
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am






