मुनि श्री प्रशमसागर जी ससंघ का नगर आगमन: श्रीजी का अभिषेक पूजन गुरुवार को होगा

मुनि श्री प्रशमसागर जी महाराज, मुनिश्री सुप्रभसागर जी महाराज, मुनिश्री प्रणतसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विप्रज्ञसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश बुधवार को सांय 6 बजे सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। समाजजनों ने ओंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचकर अगवानी की। धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। धर्म नगरी सनावद में निरंतर साधुओं का आना जारी है। बुधवार को पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रशमसागर जी महाराज, मुनिश्री सुप्रभसागर जी महाराज, मुनिश्री प्रणतसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विप्रज्ञसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश बुधवार को सांय 6 बजे सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। समाजजन मंगल अगवानी के लिए ओंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। मुनिश्री सुपार्श्वनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के दर्शन किए। जहां महिला मंडल द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। मुकेश जैन ने बताया कि गुरुवार प्रातः मुनिं संघ के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक पूजन होगा। प्रातः 8.15 बजे से मुनिश्री मंगल प्रवचन के बाद आहार चर्या नगर में ही संपन्न होगी। इस अवसर पर प्रशांत चोधरी, अंकित जैन, हर्षित जैन, सोनू जैन, अनुभव जैन,महिमा जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमावाणी वचन के साथ मन के अंतरंग भाव से मनाएं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने क्षमावाणी पर्व पर दिया दिव्य संदेश
आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज ने रविवारीय धर्मसभा में कहा कि क्षमावाणी आत्म विशुद्धता का पर्व है। अंतरंग मन से क्षमा चाहने पर ही परिणाम भाव में निर्मलता आती है।सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 05:23 pm
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव : तप, त्याग और संयम की अविरल साधना यात्रा को समर्पित होगा आयोजन
इंदौर के दलाल बाग में 29 सितंबर को मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव आयोजित होगा। विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद और धर्मसभा होगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 03:38 pm



