इंदौर। नईदुनिया प्रॉमिनेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर को एसोसिया लक्जरी होटल, इंदौर में हुआ। समारोह में मोयरा ग्रुप को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मोयरा ग्रुप की ओर से संदीप जैन मोयरा सरिया एवं पवन सिंघानिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रहण किया।

नईदुनिया प्रॉमिनेंस अवॉर्ड के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

मोयरा ग्रुप को मिला यह सम्मान उसके निरंतर उत्कृष्ट कार्य, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और समाज में बनाई गई विश्वसनीय पहचान का प्रतीक है। संदीप जैन मोयरा ने इसे पूरे मोयरा परिवार की मेहनत, सहयोगियों के समर्पण और शुभचिंतकों के विश्वास का सम्मान बताया।