दिव्यांग महिला को क्रत्रिम पैर भेंट : महावीर ट्रस्ट के इस अनुकरणीय कार्य को सराहा गया

महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र (कीर्ति स्तंभ) इंदौर पर आज महावीर ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा जी कासलीवाल, अष्टापद तीर्थ के महामंत्री श्री कीर्ति जी पांड्या, प्रबंधक ललित राठौर द्वारा दिव्यांग महिला बंधु वायजा अली को क्रत्रिम पैर भेंट किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की एक रिपोर्ट...
इंदौर। महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र (कीर्ति स्तंभ) इंदौर पर आज महावीर ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा जी कासलीवाल, अष्टापद तीर्थ के महामंत्री श्री कीर्ति जी पांड्या, प्रबंधक ललित राठौर द्वारा दिव्यांग महिला बंधु वायजा अली को क्रत्रिम पैर भेंट किया। महावीर ट्रस्ट निरंतर अपनी धार्मिक, शैक्षणिक, पारमार्थिक, रचनात्मक, सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर धर्म एवं सामाजिक परोपकार के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। ट्रस्ट के इस अनुकरणीय कार्य की दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन हंसमुख गांधी सुशील पांड्या, अशोक खासगिवाला, टीके वेद आदि ने ट्रस्ट के अनुकरणीय कार्य की अनुमोदना की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व संपन्न : पवित्र जल यात्रा के बाद हुआ श्रीजी का कलशाभिषेक, वात्सल्य मिलन में गूंजा उत्तम क्षमा का संदेश
कर्मयोगी स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पवित्र जल यात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक हुआ तथा वात्सल्य मिलन में समाजबंधुओं ने उत्तम क्षमा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:04 pm
महाराजा अग्रसेन भवन में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तपस्वियों-प्रतिभाओं के सम्मान तथा वात्सल्य भोज के बीच समाजजनों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन कासलीवाल की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:03 pm



