अवधपुरी में मनाया प्रभु संभवनाथ का निर्वाण कल्याणक : भक्तों ने चढ़ाया प्रभु को निर्वाण लाडू

पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी की ओर से वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को तीसरे तीर्थंकर श्री संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक दिवस अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मनाया गया।भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की।निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। आगरा से पढ़िए शुभम जैन से यह खबर...
आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी की ओर से वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को तीसरे तीर्थंकर श्री संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक दिवस अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में बडे़ उत्साह से साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। वहीं संभवनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अजय जैन एवं रश्मि जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस अवसर अजय जैन, इंद्रप्रकाश जैन, अनिल जैन, मनीष जैन, विवेक जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन जैन, पुष्पा जैन, सीमा जैन, सभी अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अखिल भारतीय महिला परिषद ने श्रद्धाभाव से मनाया क्षमावाणी पर्व : परस्पर क्षमायाचना कर लिया प्रेम और सद्भाव का संकल्प
नगर के श्री बड़ा मंदिर जी में अखिल भारतीय महिला परिषद ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सदस्यों ने ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर वर्षभर की भूलों के लिए क्षमा मांगी और सौहार्द का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी नगर की रिपोर्ट।
नगर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:26 pm
डॉ. प्रगति जैन को मिला ‘महिला गौरव सम्मान : घुंघट गार्डन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने पर बाकलीवाल भी हुए सम्मानित
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति- 2026 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन घूंघट गार्डन, नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में किया गया। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:25 pm



