Mइंदौर। आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति- 2026 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन घूंघट गार्डन, नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में किया गया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि समारोह में माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर की गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, शोध एवं सामाजिक योगदान के लिए ‘महिला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। ‎इसके साथ ही आयोजन समिति द्वारा घूंघट गार्डन निःशुल्क उपलब्ध करवाने पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का सम्मान भी आयोजन समिति के इंद्रकुमार सेठी, कैलाश लुहाड़िया , डॉ.गिरीश पाटोदी, सुरेंद्र बाकलीवाल, संदीप गंगवाल आदि द्वारा किया गया।

बेटे-बेटियों की शादी उचित समय पर करें: आचार्य श्री

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने कहा कि कर्म की कीमत जिंदगी भर की होती है जबकि, चमड़ी की कीमत केवल चार दिन की। बेटे-बेटियों की शादी आपको उचित समय पर ही कर देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र कासलीवाल ने की। इस अवसर पर जैन समाज के महामंत्री देवेंद्र सोगानी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, गिरीश जैन गिन्नी ग्रुप, पिंकेश टोंग्या, सतीश जैन, महावीर जैन, ऋषभ पाटनी, सुयश बाकलीवाल सहित बहुत अधिक संख्या में समाज जन उपस्थित थे। संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया।