आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगंबर जैन श्री सिद्धाचल पोदनपुरम में भगवान बाहुबली का 23 वां प्रतिष्ठापना महोत्सव मनाया जाएगा तथा भगवान बाहुबली को निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगंबर जैन श्री सिद्धाचल पोदनपुरम में भगवान बाहुबली का 23 वां प्रतिष्ठापना महोत्सव 15 फरवरी को मनाया जाएगा तथा भगवान बाहुबली को निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सुबह 9.15 बजे भगवान बाहुबली के चरणाभिषेक किया जाएगा। साढ़े 9 बजे महापूजन होगा। सुबह 9.45 बजे भगवान बाहुबली को निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।
आयोजक पोदनपुरम ट्रस्ट और दिगंबर जैन समाज सनावद-बड़वाह ने आग्रह किया है कि समाजजन सादर आमंत्रित हैं और सभी समय का विशेष ध्यान रखें। सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र तक जाने के लिए वाहन व्यवस्था सुबह 8.15 बजे एसोसिएशन चौक से मांगलिक भवन मोरटक्का चौराहे से उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।



