इंदौर। दलाल बाग के विशाल पांडाल में रविवार को युवावर्ग का सैलाब उमड़ पड़ा। छत्रपतिनगर के दलाल बाग में आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को आशीर्वाद देते हुए मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज, धर्म और सेवा के जज्बे को संरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं देखना चाहता था कि इंदौर महानगर में कितने युवा हैं जो धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखते हैं। सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि इंदौर के युवा साबित कर दें कि यह चातुर्मास हमारा है। उन्होंने युवाओं को धर्म, जैन संस्कृति, तीर्थ संरक्षण सहित ध्वज वंदन करने के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मंगलाचरण स्मृतिनगर की महिला मंडल की सदस्य संगीता जैन, सोनम जैन, साक्षी जैन, स्वाति जैन और राशि जैन ने प्रस्तुत किया। मंगलाचरण के बारे में मुनिश्री ने कहा कि यह नृत्य नहीं था क्योंकि इसमें समर्पण और संपूर्ण भक्ति का भाव था। इसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। .

इन्होंने की युवा सम्मेलन में सहभागिता
इस अवसर पर मुनि सेवा संघ छत्रपतिनगर के राहुल जैन और विश्व जैन संगठन के मयंक जैन ने संचालन का दायित्य निभाया। कार्यक्रम का संयोजन राहुल जैन और मयंक जैन ने किया। इस मौके पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, राजेश जैन दद्दू, पारस जैन, आकाश जैन, मोनू जैन सिलिकान, अक्षय पाटनी, संजय पापड़ीवाल, विशाल जैन, महावीर काला जैन, अनुज जैन, सौरभ जैन, अंश जैन आदि ने मुनिश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित किया। इस अवसर पर विद्या सुधा शिविरार्थी संघ के देवेंद्र जैन सोनू, विकास जैन, महावीर जैन एडवोकेट, अमित वैद्य, अमन जैन नीरज जैन भी मौजूद रहे। पारस विद्या जयघोष ग्रुप के सदस्य, नकुल पाटोदी, विशाल जैन, अक्षय निधि ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।



