पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए भूमि शुद्धि कीः गोकुल नगर दिगंबर जैन मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ

आगामी 2 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए वैभव नगर दिगंबर जैन मंदिर इंदौर के सामने नमो खेल परिसर में भूमि शुद्धि का कार्यक्रम किया गया। मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में यह प्रतिष्ठापूर्ण कार्यक्रम 2 दिसंबर से होने जा रहा है। पढ़िए इंदौर से यह खबर...
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज, मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज, मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आगामी 2 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए वैभव नगर दिगंबर जैन मंदिर इंदौर के सामने नमो खेल परिसर में मुनि श्री के आशीर्वाद से बाल ब्र. अभय भैया जी एवं अमित वास्तु द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमि शुद्धि की गई। साथ ही इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों में जैन समाज पूरे मनोयोग से जुटा हुआ है। तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के लिए चर्चाओं का दौर भी जारी है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व संपन्न : पवित्र जल यात्रा के बाद हुआ श्रीजी का कलशाभिषेक, वात्सल्य मिलन में गूंजा उत्तम क्षमा का संदेश
कर्मयोगी स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पवित्र जल यात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक हुआ तथा वात्सल्य मिलन में समाजबंधुओं ने उत्तम क्षमा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:04 pm
महाराजा अग्रसेन भवन में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तपस्वियों-प्रतिभाओं के सम्मान तथा वात्सल्य भोज के बीच समाजजनों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन कासलीवाल की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:03 pm



