कोल्हापुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मवीर मल्टिस्टेट, जयसिंगपुर शाखा, कोल्हापुर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण श्री जयदीप पाटील ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाया और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।

देश के वीर बलिदानियों को नमन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री अभिषेक अशोक पाटील ने अपने मनोगत में स्वतंत्रता संग्राम के वीर अमर बलिदानियों एवं राष्ट्रनिष्ठ स्वतंत्रता सेनानियों की अदम्य शौर्यगाथा को स्मरण किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्

दक्षिण भारत जैन सभा के ट्रस्टी श्री सुरेश रोटे ने अपने मनोगत में कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि शिक्षित, कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम युवा ही देश को विकास की नई दिशा दे सकते हैं।

पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में दक्षिण भारत जैन सभा के ट्रस्टी श्री सुरेश रोटे, कर्मवीर मल्टिस्टेट के शाखा सलाहकार श्री अभिषेक पाटील, सभासद एवं स्टाफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को स्मरण किया।

राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रभक्ति का वातावरण

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।

युवाओं को आगे बढ़ाने का संदेश

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।