चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा दिग्विजय यात्रा में शामिल हों: भरतस्य भारतम महानाटक का मंचन आज अवश्य देखें
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•21/2/2026, 11:55:20 pm

पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ और आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के तहत 21 फरवरी को रात 8 बजे से चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा भरतस्य भारतम का नाट्य मंचन किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ और आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के तहत 21 फरवरी को रात 8 बजे से चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा भरतस्य भारतम का नाट्य मंचन किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण रात 8 बजे से पारस चैनल पर किया जा रहा है। नाटक की निर्देशिका साधना मादावत जैन ने बताया कि रंगशाला प्रॉडक्शन इंदौर की यह प्रस्तुति अवश्य देखें। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पदमपुरा पंच कल्याणक महोत्सव समिति का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि सह निर्देशन हिमांकी जैन का है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:29:15 pm
अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:20:20 pm





