जम्बूकुमार जैन को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया : पद्मावती पुरवाल समाज क्षेत्रीय समिति इंदौर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 7 जून को

जम्बू कुमार जी जैन को पद्मावती पुरवाल समाज क्षेत्रीय समिति, इन्दौर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समाजजनों ने उन्हें बधाइयां देकर उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। जम्बू कुमार जी जैन को पद्मावती पुरवाल समाज क्षेत्रीय समिति, इन्दौर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समाजजनों ने उन्हें बधाइयां देकर उज्जवल कार्यकाल की कामना की। प्रचार मंत्री अमित जैन (सुखलिया) ने बताया कि यह निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एजीएम निर्मल कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी दीपचंद जैन तथा इंदरमल के निर्देशन, दूरदर्शिता एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली के माध्यम से संपन्न हुई। नव-निर्वाचित अध्यक्ष 7 जून को अपनी नवीन कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री सोनू-मोनू, पवन जैन एवं समस्त पूर्व कार्यकारिणी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष जम्बू कुमार जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज नई उपलब्धियों के आयाम स्थापित करेगा तथा उल्लेखनीय कार्य होंगे। इस निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारियों का भी आभार माना गया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm
डडूका दिगम्बर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म मनाया : मूलनायक भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा की गई
दिगम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में दसलक्षण धर्म के प्रथम दिवस स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म पर मयंक शास्त्री भैय्या के निर्देशन में दिनभर विविध अनुष्ठान हुए। डडूका से पढ़िए, अजीत कोठिया की रिपोर्ट...
डडूका • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:03 pm



