जयपुर की शुभा जैन को मिला प्रतिष्ठित रत्नाकर पुरस्कार : धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

गायत्री नगर महारानी फार्म की शुभा जैन ने धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान, सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर...
जयपुर। गायत्री नगर महारानी फार्म की शुभा जैन ने धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान, सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभा जैन ने शिविर के दौरान द्रव्य संग्रह की कक्षा में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद सांगानेर में आयोजित मुख्य परीक्षा को भी उन्होंने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इस दोहरी सफलता के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'रत्नाकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। एडवोकेट संदीप जैन की धर्मपत्नी और अशोक-अनीता रावका की पुत्री शुभा की इस उपलब्धि से पूरे गायत्री नगर जैन समाज का गौरव बढ़ा है। इस विशेष सफलता पर गायत्री नगर जैन समाज सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm
डडूका दिगम्बर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म मनाया : मूलनायक भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा की गई
दिगम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में दसलक्षण धर्म के प्रथम दिवस स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म पर मयंक शास्त्री भैय्या के निर्देशन में दिनभर विविध अनुष्ठान हुए। डडूका से पढ़िए, अजीत कोठिया की रिपोर्ट...
डडूका • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:03 pm



