जयपुर। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला अंचल, राजस्थान–जयपुर द्वारा 7 अगस्त 2026 को तोतूका भवन, भट्टारक जी की नसियां में भव्य लहरिया उत्सव–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के 18 संभागों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन की उमंग, राजस्थानी संस्कृति और मनोरंजन से सजे आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला जी डोड्या ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रितु जी कासलीवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मिसेज इंडिया श्रीमती श्वेता मोदी रहीं, जबकि श्रीमती सीमा जैन (गाजियाबाद) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
पदाधिकारियों का रहा विशेष सहयोग
आयोजन के सफल संचालन में राजस्थान अंचल अध्यक्ष श्रीमती शालिनी बाकलीवाल, श्रीमती वंदना जैन, श्री विद्युत लुहाड़िया, श्रीमती सुशीला छाबड़ा एवं श्रीमती विनीता जैन का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर श्रीमती आशा जी गर्ग, डॉ. शांता मणि जी जैन, श्रीमती नीना जी पहाड़िया, श्रीमती सविता जैन, श्रीमती स्नेहलता जी सोगानी एवं श्रीमती त्रिशला गोधा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सावन सुंदरी प्रतियोगिता में पीहू जैन विजेता
उत्सव के अंतर्गत आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में श्रीमती पीहू जैन ने विजेता का खिताब प्राप्त किया। ऐश्वर्या जैन प्रथम रनर-अप एवं जौली जैन द्वितीय रनर-अप रहीं।
सामूहिक नृत्य में सिद्धार्थ नगर संभाग प्रथम
सावन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सिद्धार्थ नगर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। त्रिशला संभाग एवं सिविल लाइंस संभाग रनर-अप रहे। प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाया।
हाउजी, लकी ड्रॉ और सरप्राइज गिफ्ट रहे आकर्षण
कर्यक्रम में गीतों भरी हाउजी, लकी ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट्स सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजस्थानी सहभोज के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक राजस्थानी सहभोज का आनंद लिया। दाल-बाटी और चूरमा ने आयोजन में राजस्थानी संस्कृति का रंग और गहरा कर दिया। समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने लहरिया उत्सव को भव्य एवं सफल बनाया।



