जयपुर। जैन नववर्ष एवं वीर निर्वाण संवत् 2553 के पावन शुभारंभ पर जनकपुरी के लिए आध्यात्मिक उल्लास एवं पुण्यलाभ का विशेष अवसर लेकर आया। आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर पदम जैन बिलाला परिवार के अलावा सुनील जैन सेठी, राकेश जैन दूरदर्शन, सोभाग अजमेरा, अनिता बिंदायक्या, जिनेंद्र जैन श्रीमाल, ज्ञानचंद भोंच, महावीर कीर्तिनगर, कांता पाटनी, ललित गोधा आदि परिवार को आचार्य श्री आदित्य सागर जी को नवधा भक्तिपूर्वक आहारदान कराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन दर्शन में आहारदान को मुनिराजों की साधना के प्रति विनय, भक्ति एवं श्रावक के उत्कृष्ट कर्तव्य का प्रतीक माना गया है।

इन्होंने भी पाया मंगल आशीष

आचार्य श्री के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमोस्तु निवेदित कर पदम जैन बिलाला परिवार के पारस बिलाला , पहुप , दीपिका जैन,आदि श्री, आदिश, आदित, आदिवा परिवारजनों ने मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। नववर्ष के प्रथम दिवस पर गुरु-वंदना, साधु सेवा एवं आहारदान के पुण्ययोग ने इस अवसर को परिवार के लिए चिरस्मरणीय बना दिया। नववर्ष पर सभी ने एक दूसरे का अभिनंदन किया ।