आगरा। जयपुर हाउस स्थित चिंताहरण गौशाला में मंगलवार को आचार्यश्री सौभाग्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन हुआ।इस अवसर पर गौसेवा भक्तों एवं गौशाला समिति के सदस्यों ने आचार्यसंघ की अगवानी कर स्वागत किया। आचार्यश्री ने गौशाला का अवलोकन कर वहां संचालित गौसेवा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश के रखरखाव,चारे-पानी एवं उनकी देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान गौसेवा भक्तों ने गौशाला में संचालित सेवा कार्यों एवं व्यवस्थाओं से आचार्य श्री को अवगत कराया।
गौ संरक्षण के लिए आगे आएं
आचार्य श्री के सान्निध्य से गौशाला परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया और गौसेवा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर गौसेवा भक्तों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और जीवदया की महत्वपूर्ण परंपरा है। गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक रूप से आगे आना चाहिए।
यह समाजजन उपस्थित रहे
इस अवसर पर दीपक जैन, सुबोध जैन,अविनाश जैन,अखिल जैन,प्रमोद जैन,शुभम- जैन,समस्त जयपुर हाउस मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।




