शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन जिनवाणी क्षेत्र क्रमांक-1 की समाजसेविकाओं द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टों पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। संगठन लगभग 10 वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन जिनवाणी क्षेत्र क्रमांक-1 की समाजसेविकाओं द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टों पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। संगठन की अध्यक्ष प्रीति जैन ने बताया कि हमारा संगठन लगभग 10 वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। कभी ज़िला अस्पताल में खिचड़ी वितरण, झुग्गी झोपड़ी में भोजन वितरण, अत्यंत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में सहयोग और अन्य कार्यक्रम संगठन द्वारा समय-समय पर होते रहते हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री रूबी जैन, कल्पना जैन, अर्चना जैन, आरती जैन, नम्रता जैन, प्रीती जैन, अजीत जैन और पिंकू शर्मा मौजूद रहे।