जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर ‘मेन’ के तत्वावधान में गोलबाजार स्थित दिगंबर जैन बोर्डिंग मंदिर में पर्युषण पर्व के अवसर पर ‘जिन नाद’ जैन भजन कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। संगीतमय भजन संध्या में जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आदिनाथ भगवान के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जबलपुर ‘मेन’ ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष तथा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव विकास-शिखा जैन ने किया।
कलाकारों ने बांधा भक्ति का समां
भजन संध्या में गायक शशांक जैन एवं अंकित जैन तथा गायिकाओं भावना जैन, सारिका-संजय जैन, आकांक्षा जैन, सुरभि जैन एवं शिखा जैन ने एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिमय सुरों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।
पदाधिकारियों का सहयोग
ग्रुप अध्यक्ष सचिन-कीर्ति, सचिव प्रदीप-सीमा, कोषाध्यक्ष संतोष-मनीषा, कार्याध्यक्ष नवीन-मनीषा एवं सहकार्याध्यक्ष प्रशांत-प्रिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय-अनीता जैन भी सपत्नीक कार्यक्रम के समापन तक उपस्थित रहे। विशेष सहयोगी अविनेश-निधि जैन, अंशुल-शैलजा जैन एवं मुल्कराज-अंजलि रहे।
आभार प्रदर्शन
संयोजक विकास-शिखा जैन ने आयोजन में सहयोग के लिए जबलपुर मेन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आजाद-सीमा जैन, पूर्व अध्यक्ष गोपाल-अर्चना जैन, प्रशांत-प्रियांशी जैन, मुल्कराज-अंजलि बादशाह, प्रदीप-ममता जैन, डॉ. यतीश जैन, अंजुल जैन, कपिल जैन सहित सभी ग्रुप सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीफल साथी : नितिन राशि एवं संजय सम्यक, जबलपुर




