यह आयोजन उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल एवं सामान्य शिक्षित अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बायोडाटा की पूर्ण विश्वसनीयता इस सम्मेलन की प्रमुख विशेषता है, क्योंकि, अधिकतर आवेदन सामाजिक एवं पारिवारिक परिचय के माध्यम से प्राप्त होते हैं। साथ ही तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर प्रतिभागियों के लिए विशेष परिशिष्ट पृथक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी का इंतजार न करते हुए तुरंत ऑन लाइन अथवा ऑफ लाइन आवेदन फॉर्म जमा करें। पंजीकरण के लिए केवल 16 दिन शेष हैं।
इन्होंने किया है अनुरोधफेडरेशन अध्यक्ष मनोहर झांझरी, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका के साथ फेडरेशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से दस्तूर गार्डन, इंदौर में आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का विनम्र अनुरोध किया है। साथ ही इस जानकारी को अपने परिवार, मंदिरों एवं समाज से जुड़े सभी व्हाट्सएप ग्रुप्स में अधिक से अधिक साझा करने के लिए भी कहा गया है।



