जिले में श्रमणों के चातुर्मास की मांगी सूचना : डीएमडब्ल्यूओ ने किया जैन समुदाय से अनुरोध

राजस्थान सरकार ने जैन समुदाय के प्रति अपने संकल्प पत्र में जैन श्रमणों (साधु-साध्वियों) के लिए चातुर्मास के समय श्रमणों के विहार के दौरान सुरक्षा एवं चातुर्मास के समय, ठहरने, प्रवचन व्यवस्था करने के प्रावधान किए हैं। इसके लिए समाज से जानकारी मांगी है। सवाईमाधोपुर से पढ़िए, यह खबर...
सवाईमाधोपुर। अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में चातुर्मास का बड़ा महत्व है। राजस्थान सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के प्रति अपने संकल्प पत्र में जैन श्रमणों (साधु-साध्वियों) के लिए चातुर्मास के समय श्रमणों के पैदल विहार के दौरान सुरक्षा एवं चातुर्मास के समय,ठहरने,प्रवचन व्यवस्था करने के प्रावधान किए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने जैन समुदाय के समाज श्रेष्ठियों, युवा संगठनों और संघों से अनुरोध किया कि वे सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न उपखंडों, तहसीलों, शहरों, कस्बों एवं गांवों में होने वाले जैन श्रमणों के चातुर्मास की सूचना(श्रमणों की संख्या,चातुर्मास स्थल का पता, कार्यक्रमों की सूची,सम्पर्क सूत्र) यथा समय प्रशासन एवं अल्पसंख्यक मामलात विभाग को अवश्य प्रदान करें। जिससे आवश्यक व्यवस्था की जा सके।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
भक्ति अध्यात्म संगीत के अद्भुत संगम से ओतप्रोत रहा टीएमयू : दस दिवसीय पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का श्रद्धा से किया समापन, प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती, संध्याकालीन भजन की रही गूंज
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट..
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:36 pm
श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है : कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं और तपस्वियों का सम्मान
कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर मुनि समतासागर महाराज ने निस्वार्थ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं, शिविरार्थियों और तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा विद्या समता फाउंडेशन ट्रस्ट की घोषणा हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:34 pm



