इंदौर। इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, राऊ-पीथमपुर रोड स्थित चातुर्मास स्थल पर अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज की निरंतर जारी तप साधना के आठवें दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण रहा। मुनिश्री के सानिध्य में बालिका सूची जैन भी अपने आठवें उपवास की तप साधना कर रही हैं। इंदौर से पढ़िए श्रीफल मीडिया संपादक रेखा संजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट.....

बालिकाओं ने भी की तप आराधना

मुनिश्री की तप साधना से प्रेरित होकर अन्य बालिकाएं एवं श्रावक भी निरंतर तप आराधना कर रहे हैं। निधि जैन, सोनम जैन ने तीन उपवास, इशिका जैन ने एक उपवास, ध्वनि जैन ने एक उपवास, वर्तिका जैन एक उपवास एक पारणा, हर्ष जैन एक उपवास पारणा दो उपवास पारणा सहित अन्य साधकों ने भी अपनी तप साधना जारी रखी।

सभी तपस्वियों की अनुमोदना के लिए सैकड़ों श्रद्धालु चातुर्मास स्थल पर पहुंचे और भाव-भक्ति के साथ आराधना कर तप साधना की अनुमोदना की।

1003873789.jpg

गुरु भक्ति और तप साधना पर व्यक्त किए भाव

इस अवसर पर गेंदालाल परिसर के कांतिलाल जी बम ने अपने भाव व्यक्त किए। नवग्रह जिनालय के अध्यक्ष नरेंद्र वेद ने भी मुनिश्री की तप साधना और चातुर्मास को लेकर अपने विचार रखे।

पारस चैनल से तल्लीन बड़जात्या, कॉलोनी डेवलपर तथा गुरु भक्त भरत जैन और जितेंद्र जैन ने भी तप साधना एवं चातुर्मास को लेकर अपने भाव व्यक्त किए।

भजन संध्या के बाद प्रभावना

कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। भजन संध्या के बाद उपस्थित श्रावकों को प्रभावना वितरित की गई। यह प्रभावना कांतिलाल जी बम के पुण्यार्जन से की गई।

18 से 20 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र जी वेद, भरत जी जैन, तल्लीन जी बड़जात्या और कांतिलाल जी बम ने आगामी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर को तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में सहभागिता

कांतिलाल जी बम, नरेंद्र वेद, तल्लीन बड़जात्या, भरत जैन, जितेंद्र जैन, संदीप अनिमेष मादावत, अनुराग वेद, निखिल जैन, रितेश कासलीवाल, कमलेश जैन, संजय जैन, संजय पापड़ीवाल, श्रेष्ठी जैन, रोहित, वर्णित, लविश, सम्यक जैन, हर्ष पाटनी, नितेश पंडितजी सहित अनेक गुरु भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने तपस्वियों की साधना की अनुमोदना करते हुए मुनिश्री के चातुर्मास की मंगल भावना व्यक्त की।