इंदौर। आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से इंदौर की समस्त महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए 5 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से नेमीनगर जैन कॉलोनी स्थित ‘घूँघट गार्डन’ में ‘इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन होने जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल और प्रतिभा जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी धीरेन्द्रकुमार सिंह कासलीवाल होंगे आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संयुक्त परिवार परंपरा को प्रोत्साहित करना है।
संयोजक टीम एवं विविध प्रतियोगिताएं
दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी सतीश जैन एवं रूचि चौबीसिया ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं उनके संयोजकों की सूची में मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन (यलो थीम व्यंजन - स्वाद व प्रस्तुति): मनाली तलाटी, प्रीति जैन, सरिता काला, सुनीता अजमेरा एवं दीपाली पाटनी, प्रतिभा सम्मान (प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा आदि में उत्कृष्ट कार्य): ज्योति सेठी, श्वेता काला, रुचि चोविश्या जैन, आंचल जैन व आभा गंगवाल, संयुक्त परिवार अभिनंदन (3 या अधिक भाइयों का एकल रसोई परिवार): माधुरी जैन, उषा डोसी, मीरा जैन, ऋतु काला व लीना जैन, माता-पिता सम्मान (45 वर्ष तक की आयु में 3 या अधिक संतान वाले दंपत्ति): तृप्ति जैन, शिवांगी जैन, रमा जैन, नीलू जैन व सपना पापड़ीवाल, आर्या परिवेशन (साड़ी ड्रैपिंग फैशन शो व कॉम्पिटिशन - 18 से 50 वर्ष): प्रीति गांधी, ऋतिका जैन, संजना जैन, नीता जैन व पूजा बाकलीवाल होंगी।
इनका रहेगा समन्वय
कुशल समन्वय एवं आयोजक मंडल में कार्यक्रम का समन्वय कॉऑर्डिनेटर आयुषी बाकलीवाल, ज्योति सेठी, मधु जैन एवं स्मिता गंगवाल माधुरी जैन कर रही हैं।सामाजिक संसद व महिला प्रकोष्ठ के शीर्ष नेतृत्व में अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, महामंत्री देवेन्द्र सोगानी, कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या, संगठन मंत्री जैनेश झांझरी एवं समस्त महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं।
इनका भी मिल रहा है सहयोग
साथ ही युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महामंत्री चिंतन जैन तथा कोर कमेटी से राजकुमार पाटोदी, नरेन्द्र वेद, कैलाश वेद, सुरेन्द्र बाकलीवाल, निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या, डी.के. जैन, सौरभ पाटोदी, ऋषभ पाटनी, कमलेश कासलीवाल, सतीश जैन (इलाहाबाद बैंक), मनीष अजमेरा, संजय जैन, राजेश जैन, मनोज सेठी, अनिल जैन (जैनको) और सुदीप जैन सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं
समाज की सभी महिलाएं आमंत्रित कीं
विशेष सहयोगी के रूप में इंद्रपुरी चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री डॉ. गिरीश पाटौदी, मुख्य संयोजक इंद्रकुमार सेठी तथा सहसंयोजक संदीप गंगवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर ने शहर की सभी महिलाओं को इस गरिमामय आयोजन में आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में महिला संगठन, परिषद महा समिति, पुलक चेतना मंच आदि संस्थाओं की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के बाद सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज रखा गया है। यह जानकारी सतीश जैन ने दी।



