इंदौर। केशरिया जैन गरबा मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय केशरिया जैन गरबा उत्सव 2026 हंसदास मठ में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजवंश रियल एस्टेट प्रस्तुत इस आयोजन में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज के परिवारों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गरबा प्रस्तुतियों ने मोहा मन
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मंगलाचरण नृत्य, विशेष नृत्य प्रस्तुतियां और विभिन्न गरबा राउंड आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। नन्हे बच्चों से लेकर युवाओं, माताओं और वरिष्ठ महिलाओं तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई।
लकी ड्रॉ और ओपन गरबा का आनंद
आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ एवं ओपन गरबा जैसी मनोरंजक गतिविधियों में भी प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। जश्न इवेंट्स की श्रीमती शिखा जैन एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को गरबा सिखाने और मंचीय प्रस्तुति के लिए तैयार करने में विशेष सहयोग दिया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
मार्गदर्शन और सहयोग से सफल आयोजन
कार्यक्रम संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया एवं अध्यक्षा श्रीमती ज्योति संजय सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। परम संरक्षक श्रीमती आशा जी एवं श्री कैलाश जी विजयवर्गीय तथा संरक्षक श्री आकाश जी विजयवर्गीय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्य प्रायोजक राजवंश रियल एस्टेट के शुभम शुक्ला एवं दीपम शुक्ला रहे। उद्घाटनकर्ता वास्तु कंसल्टेंट प्रत्यक्ष गंगवाल एवं मृदुल गंगवाल का सहयोग भी रहा।
सांस्कृतिक एकता का उद्देश्य
पंच लश्करी गोठ कमेटी, तिलक नगर कम्युनिटी हॉल, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुदामा नगर से जुड़े सहयोगियों, केशरिया टीम, प्रायोजकों और स्वयंसेवकों ने आयोजन की सफलता में योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि मंच का उद्देश्य गरबा के माध्यम से दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज को सांस्कृतिक और पारिवारिक मंच पर जोड़ना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना है।
श्रीफल साथी :




