कुचामनसिटी। श्री जेडी जैन इग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल पलटन गेट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजकुमार बडजात्या, मुख्य अतिथि भारत के प्रसिद्ध गायककार अजीत दीप्ति पांडया, विशिष्ट अतिथि सीए संजय पाटोदी व संस्था के उपाध्यक्ष लालचंद पहाड़िया, सचिव संतोष कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया, विपिन जैन, दीपक जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण तथा प्रधानाध्यापिका शशि सोनी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का प्रण लिया।