अक्षय तृतीया पर गौसेवा के साथ पिलाया इक्षु रस : जैन मिलन महिला मुरैना का आयोजन

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला एवं जैन मिलन महिला 'वर्धमान' मुरैना ने आदिनाथ की प्रथम पारणा दिवस अक्षय तृतीया पर गौ सेवा के साथ सभी को गन्ने के रस का वितरित किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला एवं जैन मिलन महिला 'वर्धमान' मुरैना ने आदिनाथ की प्रथम पारणा दिवस अक्षय तृतीया पर गौ सेवा के साथ सभी को गन्ने के रस का वितरित किया।सभी महिलाओं ने अक्षय तृतीया के महापर्व पर पूजा पाठ, गन्ने के रस का वितरण, गौ सेवा के साथ साथ मुनिश्री अनुकरण सागरजी महाराज का नवधाभक्ति के साथ आहार दिया। अक्षय तृतीया के पावन महापर्व पर जैन मिलन महिला और जैन मिलन महिला वर्धमान मुरैना के सदस्यों द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर एवं पल्लिवाल दिगम्बर जैन मंदिर लोहिया बाजार मुरैना के मंदिरों में सुबह 8 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा व पूजा की गई। जैन मिलन की सदस्य वीरांगना प्रीति जैन के निज निवास पर नवधा भक्ति के साथ मुनिश्री की आहारचर्या हुई। इसके उपरांत गोपालदास बरैया जैन छात्रावास में सभी बच्चों, राहगीरों, दुकानदार जन एवं समाजजन आदि को गन्ने का रस वितरित किया। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर जैन छात्रावास के पंडित चक्रेश शास्त्री विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रुप फाउंडर सरिता जैन, अध्यक्ष बबीता, सुप्रिया जैन, मंत्री शीतल निधी जैन, कोषाध्यक्ष श्वेता रीना जैन, कल्पना जैन, सीमा जैन, वंदना जैन, नीति जैन, किरण जैन, दीपाली जैन सभी उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 3मंदिर के पास रहते-रहते जीवन में उतरे धर्म के संस्कार : बड़ों को देखकर बच्चों ने भी बनाए देवदर्शन, शुद्ध भोजन और संयम के अपने नियम
खंडवा के अविनाश जैन परिवार में बड़ों से मिले धर्म-संस्कार बच्चों के अपने नियम बने। दशलक्षण में उपवास, देवदर्शन, जैन भोजन और बाहर के भोजन का त्याग किया।
खंडवा • सन्मति जैन काका • 19-09-2026, 01:29 pm
शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की साधना : मुनिपुंगव सुधासागर जी ने विद्या सुधा देशना मंडप में श्रावकों को दी मंगल देशना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में चल रहे 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की गहन व्याख्या करते हुए कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता है। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 19-09-2026, 01:10 pm



