बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, गुजरात प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती लताजी गीवाला ने अपनी टीम के साथ गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी से शिष्टाचार भेंट की। श्री संघवी वर्तमान में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री श्री संघवी का फेडरेशन के सम्मान-पट्ट (खेस) से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर हूमड़ जैन समाज और व्यापक जैन समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सामाजिक गतिविधियों की साझा की जानकारी
भेंट के दौरान भविष्य की सामाजिक पहलों एवं समाज के संगठनात्मक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल शाह तथा समर्थ्य आईएएस की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी साझा की।
कपिल शाह जैन के अनुसार, यह मुलाकात समाज, संवाद और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक एकता तथा रचनात्मक सहभागिता को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।
श्रीफल साथी : अजीत कोठिया डडूका, बांसवाड़ा




