राऊ के हार्दिक को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित: एमटेक की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में किया टॉप

राऊ के हार्दिक जैन ने गुजरात गांधीनगर के पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी में एमटेक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इंदौर राजेंद्रनगर के जैन समाज ने हार्दिक को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पढ़िए दीपक पाटनी की यह खबर
इंदौर। जब परिवार के गुण बच्चों में आ जाते हैं,धर्म को कर्म को अपना संस्कार रूपी गहना बना लेते हैं और अग्नि परीक्षा से होकर जो निखरता है, वह स्वर्ण का गहना बनता है। उसे गले में पहनो या माथे पर लगाओ वह अनमोल बन जाता है। दीपक पाटनी ने बताया कि प.दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) में 28 जनवरी को आयोजित डॉ. मुकेश अंबानी की अध्यक्षता एवं फाउंडर डायरेक्टर कोटक महिंद्रा बैंक उदय कोटक के मुख्यातिथ्य में हार्दिक जैन पिता प्रदीप कुमार जैन राऊ इंदौर को एमटेक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह राजेंद्र नगर जैन समाज के लिए बहुत गर्व की बात है। हम हार्दिक प्रदीप जैन (राऊ)को कोटिशः बधाई देते हैं और चन्द्रप्रभु भगवान से प्रार्थना करते है कि हार्दिक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट : 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जबलपुर में 3 जनवरी 2027 को होने वाले अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट कर आत्मीय निमंत्रण दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी जबलपुर की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 10:09 pm
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm



