आध्यात्मिक विषयों पर हुई सारगर्भित चर्चा : राष्ट्रपति भवन में गुरुमां पूर्णमति का भव्य स्वागत

राष्ट्रपति भवन में परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्नश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का भव्य एवं मंगलमय आगमन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी ने गुरुमां की गरिमामयी अगवानी की। पढ़िए सन्मति जैन काका की यह विशेष रिपोर्ट...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्नश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का भव्य एवं मंगलमय आगमन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी ने गुरुमां की गरिमामयी अगवानी की। राष्ट्रपति भवन परिसर में आचार्यश्री के जयघोष गूंज उठे। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुरुमां पूर्णमति माताजी की आध्यात्मिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई, साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रपति भवन की पावन धरा गुरुमां के चरण-रज के स्पर्श से और अधिक पुण्यवान हो गई। गुरुमां पूर्णमति माताजी ससंघ का यह मंगल प्रवेश आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
युवाओं के सवालों से निकलेगा संवाद का रास्ता : आगरा में 24 सितंबर को नवीन जैन के साथ होगी ‘सीधी बात’
युवा जैन मिलन, आगरा 24 सितंबर को कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ‘सीधी बात’ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें युवा और समाजजन प्रश्नों के माध्यम से विचार-विमर्श करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:32 pm
चेतन आत्मा को पहचानना ही तप की सच्ची साधना : मुनि समत्वसागर महाराज के सान्निध्य में आत्मस्पंदन ध्यान शिविर
निर्मल सेवा सदन, आगरा में उत्तम तप धर्म पर आयोजित आत्मस्पंदन ध्यान शिविर में मुनि समत्वसागर महाराज ने कहा कि जड़ शरीर की अपेक्षा चेतन आत्मा के कल्याण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:30 pm



