भव्य पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव 23 को सिंघाना में: आयोजन की सफलता के लिए वितरित किए जा रहे हैं निमंत्रण पत्र

आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहे हैं। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर...
धामनोद। आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहे हैं। धामनोद जैन समाज के गुरुवार को अध्यक्ष महेश जैन को सिंघाना चातुर्मास कमेटी के सुरेशचंद जैन आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी का संयम उपकरण पिच्छिका परिवर्तन दिवस का निमंत्रण प्रदान करने के लिए गुरुवार को पधारे। सिंघाना में यह स्वर्णिम अवसर प्रथम बार प्राप्त हो रहा है। यह पिच्छिका परिवर्तन माताजी के 33वें आराधना चातुर्मास संपन्न होने के अवसर पर किया जा रहा है। 23 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह जैन समाज सिंघाना की ओर से आयोजित किया गया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
त्याग से मिलता है जीवन को ऊंचाइयों का मार्ग : मुनि सुयशसागर महाराज ने दिया विवेकपूर्ण विसर्जन का संदेश
झुमरीतिलैया में दशलक्षण पर्युषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। मुनि सुयशसागर एवं कौशलसागर महाराज ने कहा कि धन और वैभव का विवेकपूर्वक सदुपयोग ही जीवन को सार्थक बनाता है। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन अजमेरा की रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया (कोडरमा • Shreephal Jain News • 24-09-2026, 11:00 am
त्याग से जीवन में आती है निर्मलता, मोक्ष मार्ग होता प्रशस्त : आचार्य कल्पपुण्यसागर ने दिया ममता और आसक्ति छोड़ने का संदेश
धारियावद में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्पपुण्यसागर महाराज ने कहा कि दान के साथ मान की अपेक्षा न रखें और जीवन में जोड़ने के साथ छोड़ना भी सीखें। पढ़िए श्रीफल साथी की रिपोर्ट।
धारियावद • Shreephal Jain News • 24-09-2026, 10:59 am



