पोरवाड़ आइडियल भजन प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका : अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•3/3/2026, 3:49:11 am

अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा हर बार समाज की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत पोरवाड़ आइडियल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सनावद से पढ़िए, यह खबर...
सनावद। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा हर बार समाज की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत पोरवाड़ आइडियल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें घर बैठे भजन का वीडियो बनाकर भेजना है।सन्मति जैन काका एवं आशीष जैन लोनारा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के मुख्य सांस्कृतिक सचिव आतिश जैन इंदौर ,आयुषी जैन बड़वाह के अनुसार भजन प्रतियोगिता तीन अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित की गई है। जिसमें 5 मार्च तक 3 मिनट का वीडियो साफ और स्पष्ट रोशनी में बनाकर भेजना होगा। बिना वाद्य यंत्र के पारंपरिक वेशभूषा में बनाकर भेजना होगा। मंच द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ मंच के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दायित्व, समर्पण और श्रद्धा का आदर्श निर्वहन : आनंद गोधा और नवीन गोधा ने निभाया संत, समाज और संगठन के प्रति संकल्प
सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने विभिन्न चातुर्मास आयोजनों में सक्रिय सहभागिता कर समाज, संत और संगठन के प्रति अपने दायित्व, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया। पढ़िए इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 2:27:29 pm
सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी से ही संभव है मोक्ष की प्राप्ति : आचार्यश्री उदारसागर महाराज
मुरैना में आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ने कहा कि मोक्षमार्ग की आधारशिला सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी है। मुनिश्री उपशान्त सागर महाराज ने पूजन सामग्री को अमूल्य रत्नों की तरह सावधानी से अर्पित करने का संदेश दिया। सायंकालीन प्रश्न मंच में बच्चों को पुरस्कार दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 2:18:28 pm


