बड़ामलहरा। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संघस्थ दीक्षार्थी भैया जी जिनकी दीक्षा दिल्ली में संपन्न होगी। बड़ामलहरा नगर में विराजमान मुनि श्री प्रशम सागर जी, मुनि श्री योग्य सागर जी महाराज के सानिध्य में 5 युवा दीक्षार्थी भैया अंकित भैया प्रतापगढ़, अनिकेत भैया मुंबई, यश भैया भिंड, प्रसन्न जैन औरंगाबाद, वकील भैया बड़ौत की बिनौली बड़ामलहरा में हुई।
सकल दिगंबर जैन समाज बड़ामलहरा को गोद भराई का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी अक्षय भैया जी (मुंबई) उदयपुर द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कमेटी के पदाधिकारी श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड, महिला मंडल, युवा मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज की सराहनीय भूमिका रही।



