गिरीशजी पाटोदी को मिला सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याण के अवसर पर दिया गया सम्मान

जैन कॉलोनी के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले श्री गिरीशजी पाटोदी को दिगंबर जैन महासमिति द्वारा खालसा स्कूल में आयोजित किए गए भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याण के उपलक्ष्य में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। पढि़ए रेखा संजय जैन की पूरी रिपोर्ट...
इंदौर। जैन कॉलोनी के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले गिरीशजी पाटोदी को दिगंबर जैन महासमिति द्वारा खालसा स्कूल में आयोजित किए गए भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याण के उपलक्ष्य में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। आप दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव, नेमिनाथ ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष, वर्धमान ग्रुप के संरक्षक, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के रिकॉर्ड होल्डर, गोमटगिरी के कार्यकारिणी ट्रस्टी हैं और वर्तमान में नेमीनगर जैन कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर के महामंत्री हैं। गिरीश जी एक मेडिकल लाइन से जुड़े हुए हैं अर्थात शहर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल यूनिक हॉस्पिटल जवाहर मार्ग के डायरेक्टर हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा संपन्न : गुरु दर्शन, बाहुबली अभिषेक और भक्ति से सराबोर रहे श्रद्धालु
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा में सदस्यों ने बेंगलुरु में संत दर्शन, श्रवणबेलगोला में भगवान गोम्मटेश बाहुबली का अभिषेक-शांतिधारा तथा टुमकुर में आचार्य प्रमुखसागर जी महाराज के अवतरण दिवस समारोह में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी नीरज कुमार जैन की यह रिपोर्ट।
पांडिचेरी • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 12:05 pm
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am






