ललितपुर में 22 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : शिविर में इकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी, शुगर, हीमोग्लोबिन तथा बीएमडी (हड्डी की जांच) की सुविधा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/2/2026, 9:54:36 pm

समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पण जनसेवी संस्था द्वारा 22 फरवरी (रविवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर 1 से 4 बजे तक पीएन इंटर कॉलेज, कोतवाली के सामने स्टेशन रोड लगेगा। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर...
ललितपुर। समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पण जनसेवी संस्था द्वारा 22 फरवरी (रविवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर 1 से 4 बजे तक पीएन इंटर कॉलेज, कोतवाली के सामने स्टेशन रोड लगेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन (एमडी) ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय रोग, मधुमेह, अस्थि एवं जोड़ रोग, महिला रोग, नाक-कान-गला, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और बाल रोग से संबंधित मरीजों की जांच व सलाह निःशुल्क दी जाएगी। शिविर में इकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी, शुगर, हीमोग्लोबिन तथा बीएमडी (हड्डी की जांच) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संस्था पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


