पूर्व कुलपति रेणु जैन का किया स्वागत अभिनंदनः भूवलय ग्रंथ की जानकारी दी

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति का जैन समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न ट्रस्टों के बारे में जानकारी दी गई। पढ़िए इंदौर से यह खबर...
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. रेणु जैन रविवार को अनूप भवन में पधारीं। यहां पर समाज जनों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, अष्टापद तीर्थ बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, डॉ. संगीता मेहता, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ.अरविंद जैन और ललित राठौर ने स्वागत-अभिनंदन किया।ट्रस्टों की विस्तृत जानकारी दी उदासीन आश्रम ट्रस्ट, महावीर ट्रस्ट, अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र, सिद्धवरकूट सिद्धक्षेत्र, मालवा प्रांतिक सभा बड़नगर आदि ट्रस्टों की विस्तृत जानकारी दी गई। उदासीन आश्रम ट्रस्ट द्वारा की जा रही महति योजना श्री भूवलय ग्रंथ के बारे में बताया। पूर्व कुलपति रेणु जैन ने इस योजना की बहुत प्रशंसा की और कहा-मेरी जहां भी जरूरत होगी, सदैव मैं इसके लिए तत्पर रहूंगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव संपन्न : भगवान शीतलनाथ का हुआ कलशाभिषेक, 108 दीपकों से सजी संगीतमय मंगल आरती
आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धाभाव से आयोजित हुआ। पांडुक शिला पर विराजमान भगवान शीतलनाथ का अभिषेक एवं सायंकाल 108 दीपकों से संगीतमय मंगल आरती हुई। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:03 pm
संस्कार शिविर के बाद कुण्डलपुर में होगा जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन : 170 पाठशालाओं के करीब 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यकर्ता होंगे सहभागी
कुण्डलपुर में शनिवार एवं रविवार को जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन होगा। करीब 170 पाठशालाओं से लगभग 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यकर्ता धर्मशिक्षा, पाठशाला संचालन तथा बच्चों के संस्कार निर्माण पर मंथन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:01 pm



