जयपुर। सरकार के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महारानी फार्म स्थित द्रव्य नदी के पास दीपिका फर्नीचर हाउस के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, अनिता बड़जात्या ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जैन समाज महारानी फार्म मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य व नालंदा विहार विकास समिति के संगठन महामंत्री बसंत बाकलीवाल, अतीव जैन, दीपिका फर्नीचर के डायरेक्टर अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ

अतिथियों का सम्मान आयोजक अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फर्नीचर हाउस के कर्मचारी व दीपिका फर्नीचर के सीताराम, विनोद, हरेंद्र, हरिओम, नरेश, सुखराम आदि भी उपस्थित थे। ध्वज फहराने के बाद् राष्ट्रीय गान, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया

मुख्य अतिथि उदयभान जैन ने कहा कि भारत देश को आजाद कराने में देश के सैनिकों स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष योगदान रहा और शहीद सैनिकों को शत-शत नमन। बसंत बाकलीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिलाने में जैन स्वतंत्रता सैनानियों का भी विशेष योगदान रहा। सभी महानुभावों को मिठाई वितरित की गई एवं निदेशक अशोक शर्मा ने आभार व्यक्त किया।