इंदौर। अहिल्या की धर्म परायण नगरी इंदौर में रविवार को स्वर्णिम पृष्ठ लिखा गया। आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में परिवहन नगर दिगंबर जैन मंदिर में मान स्तंभ का शिलान्यास महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर धर्मसभा में आचार्यश्री सुनीलसागर जी ने कहा कि मंदिर छोटा हो या बड़ा। वहीं मान स्तंभ छोटा हो या बड़ा इसके दर्शन मात्र से विशुद्धि आती है। उन्होंने कहा कि जहां 2-4 भी धर्मात्मा श्रावक है। वहां व्यवस्था नहीं देखी जाती है। जब छोटे-छोटे परिवार इतना बड़ा मन बना सकते हैं तो बड़े-बड़े लोगों को कितना ऊंचा सोचना चाहिए। सौभाग्यशालियों एक मान स्तंभ के दर्शन शीतल स्वामी महा ब्राह्मण, कर्मकांड की वेदांती ब्राह्मण और एक मान स्तंभ के जिन प्रत्यात्ताओं के दर्शन करने से इतने प्रभावित हुए कि भीतर से भाव इतने विशुद्ध हुए कि सम्यक दर्शन प्राप्त हुए। कोई कहते हैं ना कि वह रत्नों से बना है तो भाई रत्न भी तो पत्थर ही तो है मान स्तंभ में वो शक्ति कहां से आ गई कि उसके दर्शन करने से विशुद्धि बढ़ने लगी, उसके दर्शन से निर्मलता बढ़ने लगी, उसके दर्शन से मान खंडित होने लगा, मान गलने लगा, विनम्रता बढ़ने लगी। यह कैसे हो गया तो वहां पर कहते हैं कि हे भगवान, यह आपके साम्य का प्रभाव है कि आपके निकट होने से पत्थरों का मान स्तंभ भी लोगों की विशुद्धि बढ़ाने का कारण रहेगा। यहां छोटा सा मान स्तंभ होगा। सुंदर सी जिन प्रतिमाएं होंगी। आचार्य श्री ने कहा कि अच्छा जिन धर्म, अच्छे संस्कार, अच्छा जिनालय ये दुनिया में बहुत चीजें हैं, जो रुपयों से खरीदी जाती हैं। दुनिया में थोड़ी सी चीजें किस्मत से मिलती हैं। उन्होंने कहा कि जिन धर्म एक मार्ग है और कोई बने हुए लोग ही इस समय कोई जरूरी नहीं है। पशु-पक्षी भी इस मार्ग को स्वीकार करें तो उनका मंगल हो जाए। इंसान जात की बात तो क्या करना है। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठी जैन और मीनल जैन ने किया।
आचार्यश्री की अगवानी में उमड़ा जैन समाज
इससे पूर्व नेमिनगर जैन कॉलोनी से मंगल विहार कर परिवहन नगर पहुंचे आचार्यश्री ससंघ की मंगल अगवानी में समूचा परिवहन नगर जैन समाज, मंदिर समिति और पदाधिकारी उमड़ पड़े। जगह-जगह आचार्यश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन करने की होड़ लगी रही। पूरे नगर में रंगोली से आगमन मार्ग को सजाया गया था।
इन्होंने शांतिधारा का लिया सौभाग्य
आचार्यश्री सुनीलसागर जी के सानिध्य में मंदिर जी में अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रेष्ठी दिपाली जैन, शैलेंद्र निधि जैन, शशि जैन, दीपक जैन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ने श्रीजी के दर्शन किए। इस दौरान आचार्यश्री के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होगा। कार्यक्रम में मंगलाचरण ताशी जैन और निर्वि जैन ने शानदार नृत्य के माध्यम से किया।
इन्होंने लिया ध्वजारोहण का पुण्यार्जन
मान स्तंभ शिलान्यास से पूर्व हुए कार्यक्रम में ध्वजारोेहण दीपक महेंद्र जैन सुनयना जैन ने किया। यह परिवार शिलान्यास का पुण्यार्जक भी रहा। इस अवसर पर परिवहन नगर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष नवनीत जैन, सचिव देवचंद जैन, कोषाध्यक्ष चंदन रावका, महिला अध्यक्ष भारती चेतन जैन, सचिव सुब्रिता योगेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष हंसा राजेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। धर्मसभा में आचार्य भगवंतों का चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन करने के लिए सुदर्शन जटाले, संदीप जैन मोयरा, कैलाश वेद, नवनीत जैन, श्रेष्ठी जैन, कमल रावका, अजित कासलीवाल, राजवर्धन जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे। आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट करने के लिए अलका चंदन अंजना रावका परिवार मौजूद रहे।
शिलान्यास में शिला रखने के लिए इन्होंने पुण्यार्जन लिया
मान स्तंभ के शिलान्यास के अवसर पर पंच परमेष्ठी शिला का सौभाग्य पुष्पा नीलू, मुकेश, नरेश जैन पथरिया वाले, अजय रश्मि जैन, मिताली श्रष्टि जैन, स्वर्ण शिला का सौभाग्य देवचंद जैन, तरूण दामिनी जैन परिवार, मुकेश प्रवीण जैन, कमल रावका, रजत शिला के लिए दिनेश जैन, प्रिकांको, पियूष प्रमोद जैन सुद्धांत ममता जैन, वैभव झांझरी, सुनील जैन इशान, अमन जैन, नवनीत जैन, श्रेष्ठी जैन, ताम्र शिला का सौभाग्य रेखा संजय जैन, सपना पाटनी, दिलीप दबाड़े,गुलाब जैन आदि को मिला।
इस अवसर पर यह समाजजन मौजूद रहे
मान स्तंभ शिलान्यास समारोह में कैलाश वेद, प्रदीप बड़जात्या, जैनेश झांझरी, श्रीफल मीडिया संपादक रेखा संजय जैन, दीपक पाटनी, महेंद्र निगोतिया, सुधीर जैन, संजय पापड़ीवाल, संजय जैन बीड़वाले, जयंत जटाले, संदीप सुनीता जैन, निधि जैन, लोकेंद्र जैन, डीके जैन छाबड़ा, अनिल जैन वकील, स्वतंत्र जैन, वर्णित जैन, अभिषेक जैन, रोहित जैन, सम्यक जैन, हर्ष जैन, रोहित जैन, दर्श जैन, रूपेश जैन, शशिकांत जैन, अमन जैन, दर्शन जैन, चीनू जैन, श्रद्धा जैन, मीनल जैन, निधि जैन, टिशा जैन, अनु जैन, श्रृष्टि जैन, पलक जैन, आशी जैन मनोज जैन, एसके जैन, अभिषेक जैन, मुकेश जैन, अविरल जैन, राजेश पाटनी, संजय जैन, मोना जैन, अरूणा जैन, प्रेमसिंह जैन, राजश्री जैन, संध्या जैन, रेखा जैन, बादल जैन, राजेंद्र वीणा जैन आदि मौजूद रहे।




