तरुण मित्र परिषद की 49वीं सभा में हुए चुनाव : जरूरतमंदों की सहायता के लिए पदाधिकारी हुए संकल्पित

क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और शपथ दिलाई गई। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई और अशोक जैन की यह खबर...
ललितपुर। क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। परिषद कार्यालय, लक्ष्मी नगर में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष अशोक जैन, महासचिव मनोजकुमार जैन, उपाध्यक्ष अशोककुमार जैन, सह सचिव आलोक जैन, संगठन सचिव राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन के अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पीके जैन, फूलचंद जैन, राम औतार शर्मा, रामकिशोर शर्मा, रविंद्रकुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई। महासचिव मनोजकुमार जैन ने शपथ के बाद सभी से कहा कि वह संस्था को और अधिक उचाइयों पर ले जाने और और अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सैटेलाइट जैन समाज ने निकाली भव्य श्रीजी महायात्रा : वार्षिक प्रतिक्रमण के साथ परस्पर क्षमा याचना कर मनाया क्षमावाणी पर्व
सैटेलाइट जिनालय से क्षमावाणी पर्व पर श्रीजी महायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रंगोली, आरती, नृत्य और भक्ति के साथ सहभागिता की तथा वार्षिक प्रतिक्रमण कर परस्पर क्षमा याचना की। पढ़िए श्रीफल साथी सैटेलाइट की रिपोर्ट।
सैटेलाइट • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 05:26 pm
जीवन में नम्रता और मधुरता क्षमावाणी में निहित : मुनि शिवसागर ने क्षमा भाव से परिणामों की निर्मलता का दिया संदेश
ललितपुर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में क्षमावाणी पर्व पर धर्मसभा हुई। मुनि शिवसागर महाराज ने क्षमा को जीवन की महानता और निर्मलता का आधार बताया। पढ़िए श्रीफल साथी ललितपुर की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 05:23 pm



