भोपाल। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. विजय कुमार चौधरी के मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य निर्वाचित होने पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, महरौनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
लंबे अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. विजय कुमार चौधरी का राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित होना विधि क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सक्रियता और अधिवक्ता समाज के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके निर्वाचन से अधिवक्ता समाज को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।
अधिवक्ताओं के हित में प्रभावी भूमिका की उम्मीद
श्री यशोदय तीर्थ कमेटी महरौनी ने डॉ. चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।कमेटी ने उम्मीद व्यक्त की कि डॉ. चौधरी अपने अनुभव और विधिक ज्ञान के माध्यम से न्याय एवं विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कमेटी ने प्रेषित की मंगलकामनाएं
श्री यशोदय तीर्थ कमेटी महरौनी के पदाधिकारियों ने डॉ. विजय कुमार चौधरी को इस उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल और उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।




