डॉ. निखिल जैन विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत : राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान की मासिक बैठक में हुए थे शामिल

ज़िले के पीठ क़स्बे निवासी दंत चिकित्सक निखिल जैन उत्तरप्रदेश विधानसभा सचिवालय में आयोजित राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान की मासिक बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत हुए। डूंगरपुर से पढ़िए, यह खबर...
डूंगरपुर। ज़िले के पीठ क़स्बे निवासी दंत चिकित्सक निखिल जैन उत्तरप्रदेश विधानसभा सचिवालय में आयोजित राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान की मासिक बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीपी शर्मा, मुख्य अतिथि आरएसएस राष्ट्रीय प्रचारक स्वात रंजन, अति विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण सिंह सचिव शिक्षा विभाग, हरीकेश चौरसिया विशेष सचिव आयुष, स्वामी भक्ति प्रकाश, निदेशक गोविंद जांगिड़ सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में डॉ. निखिल जैन ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गीत की महिमा बताई। डॉ निखिल जैन पूर्व में 2023 में राष्ट्रीय सम्मान, 2024 में राष्ट्रीय गौरव सम्मान, राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान, हेल्थ केयर अवार्ड 2025 से सम्मानित हो चुके है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में संयम और सेवा का संगम : 5 हजार श्रावकों का आत्मशुद्धि पर्व, फेडरेशन के 250 सेवाभावियों ने रचा समर्पण का इतिहास
अहिल्या की नगरी इंदौर इन दिनों संयम, तप, त्याग और साधना की त्रिवेणी बनी हुई है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के दिव्य सानिध्य में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर में देश के कोने-कोने से आए पांच हजार से अधिक श्रावक आत्मशुद्धि के मार्ग पर अग्रसर हैं। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज टीम की यह विशेष प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:08 pm
उत्तम त्याग धर्म की आराधना से गूंजा जिनालय : पीठ में दीक्षा संकल्पी जयश्री दीदी का मिला सान्निध्य
पीठ में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुए। दीक्षा का संकल्प लेने वाली जयश्री दीदी के सान्निध्य ने आयोजन को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:05 pm



