मोती तबेला के शासकीय विद्यालय में स्वेटर मौजों का वितरण : समेकित सहयोग से समाज सेवा का अद्वितीय है यह उदाहरण

ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों के सहयोग से बुधवार को दोपहर 12.45 बजे मोती तबेला स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 53(कलेक्टर आफिस के पास) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर एवं मोजों का वितरण किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों के सहयोग से बुधवार को दोपहर 12.45 बजे मोती तबेला स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 53 (कलेक्टर आफिस के पास) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर एवं मोजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन, अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के संरक्षक एवं दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज के अध्यक्ष नमीष जैन(टेमी वाले),वार्ड क्रमांक 59 की पार्षद डॉ. रूपाली पेंढारकर, दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज की प्रथम महिला ऋतु जैन, शिक्षाविद डॉ.विनीता जैन, दिगंबर जैन पोरवाड़ महिला मंडल इंदौर की नव निर्वाचित अध्यक्ष जया अजीत जैन, पोरवाड़ सामाजिक मंच धार, रतलाम, पीथमपुर झोन महिला अध्यक्ष प्रवीणा दिनेश जैन, बर्थडे गर्ल कश्वी जैन, विद्यालय के प्रधान पाठक मनोज गुप्ता एवं शिक्षक साथी रूपा सेंधव, हसीना बी, सुमनलता घनघोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ऋतु नमीष जैन (टेमी वाले) द्वारा अपनी पुत्री कश्वी के जन्मदिन पर 7 स्वेटर, विद्यालय परिवार द्वारा13 स्वेटर की राशि प्रदान की गई। जया अजीत जैन एवं प्रवीणा दिनेश ने विद्यालय को 4500 रुपए का साउंड सिस्टम भेंट किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में संयम और सेवा का संगम : 5 हजार श्रावकों का आत्मशुद्धि पर्व, फेडरेशन के 250 सेवाभावियों ने रचा समर्पण का इतिहास
अहिल्या की नगरी इंदौर इन दिनों संयम, तप, त्याग और साधना की त्रिवेणी बनी हुई है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के दिव्य सानिध्य में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर में देश के कोने-कोने से आए पांच हजार से अधिक श्रावक आत्मशुद्धि के मार्ग पर अग्रसर हैं। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज टीम की यह विशेष प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:08 pm
उत्तम त्याग धर्म की आराधना से गूंजा जिनालय : पीठ में दीक्षा संकल्पी जयश्री दीदी का मिला सान्निध्य
पीठ में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुए। दीक्षा का संकल्प लेने वाली जयश्री दीदी के सान्निध्य ने आयोजन को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:05 pm



