धामनोद। धामनोद जैन समाज की महिला मंडल ने इंदौर पहुंचकर चातुर्मासरत विभिन्न मुनिसंघों के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। महिला मंडल ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज ससंघ, निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ एवं आचार्य श्री सिद्धांतसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

धामनोद चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित

महिला मंडल ने मुनिसंघों के समक्ष धामनोद में चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुनिराजों के दर्शन, प्रवचन एवं आशीर्वाद का लाभ लेकर समाज के धार्मिक उत्थान और चातुर्मास की भावना रखी।

महिला मंडल की रही सहभागिता

दर्शनार्थ गई महिला मंडल में श्रीमती पूर्णिमा जैन, सुरक्षा जैन, अंतिम जैन, अनीता जैन, निशा जैन, प्रमिला जैन, दीप्ति जैन, ऊषा जैन, ऊषा बाई, शोभा जैन, सुधा जैन आदि शामिल रहीं।

समाज पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष संदीप मंडलोई, उपाध्यक्ष निधि रोशन जैन, सचिव प्रभा अशोक प्रधान, कोषाध्यक्ष विजय जैन झंडा, विजय जैन, मीडिया प्रभारी यश जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य, संरक्षक एवं मुनिसेवा समिति के सदस्यों ने महिला मंडल को शुभकामनाएं दीं।

चातुर्मास की भावना को लेकर उत्साह

धामनोद जैन समाज में संतों के चातुर्मास को लेकर उत्साह का वातावरण है। महिला मंडल द्वारा इंदौर पहुंचकर श्रीफल अर्पित करने को समाज की ओर से संत सान्निध्य एवं धर्मलाभ की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।