धामनोद। दशलक्षण महापर्व के समापन एवं क्षमावाणी पर्व के अवसर पर धामनोद तथा बिखरोंन जैन मंदिरों में ध्वजारोहण धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भोपाल से पधारे पंडित कमल जैन के सान्निध्य में दोनों मंदिरों में भगवान का स्वर्ण एवं रजत कलशों से अभिषेक तथा शांतिधारा हुई।
मंत्रोच्चार के साथ हुई धार्मिक क्रियाएं
पंडित कमल जैन ने मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन, अभिषेक, शांतिधारा और ध्वजारोहण की क्रियाएं संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दोनों मंदिरों के शिखरों पर धर्मध्वजा फहराई गई। समाजजनों ने इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
ध्वजारोहण का सौभाग्य
बिखरोंन जैन मंदिर में ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य स्वर्गीय मानकबाई एवं स्वर्गीय सेठ बुद्धिचंद परिवार को प्राप्त हुआ। धामनोद जैन मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य अर्चना-राजेश जैन परिवार को मिला।
कार्यक्रम में सहभागिता
समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान एवं मीडिया प्रभारी यश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संयोजक राकेश जैन, नरेंद्र जैन, अशोक प्रधान, सुनील जैन, धीरेन्द्र जैन, लोकेंद्र जैन, सचिन जैन, निलेश जैन, आर.सी.एन. निलेश जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, विनय जैन, जिनेंद्र जैन, पंडित नितिन जैन, सचिव प्रभा प्रधान, कोषाध्यक्ष विजय जैन झंडा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. श्रेया जैन, सोना जैन, रश्मि जैन, प्रशांत जैन, दीपांशु जैन, अलकेश प्रधान एवं आयुष जैन सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : यश जैन, धामनोद




