सीएस नीरज जैन का अहमदाबाद में किया सम्मान: सेवा कार्यों में लीन परिवार को सम्मान मिलने पर नौगामा में हर्ष

दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर...
बांसवाड़ा। दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद के प्रतिनिधि सीए सौरभ जैन ने बताया कि नीरज जैन नौगामा (राजस्थान) के एक मात्र सीएस है तथा उनके भाई एवं भाभी तथा उनकी धर्मपत्नी भी इंजीनियर है तथा पिता कवि हृदय उत्सव जैन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है। पूरा परिवार उच्च पद पर कार्य करते हुए धर्म के प्रति समर्पित रहा है। इस अवसर पर नीरज जैन को आचार्य श्री 108 सुनील सागरजी महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में नीरज जैन को सम्मानित करने पर नौगामा में हर्ष की लहर फैल गई। यह जानकारी जितेंद्र जैन एवं सीए आशीष जैन अहमदाबाद ने दी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
त्याग से मिलता है जीवन को ऊंचाइयों का मार्ग : मुनि सुयशसागर महाराज ने दिया विवेकपूर्ण विसर्जन का संदेश
झुमरीतिलैया में दशलक्षण पर्युषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। मुनि सुयशसागर एवं कौशलसागर महाराज ने कहा कि धन और वैभव का विवेकपूर्वक सदुपयोग ही जीवन को सार्थक बनाता है। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन अजमेरा की रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया (कोडरमा • Shreephal Jain News • 24-09-2026, 11:00 am
त्याग से जीवन में आती है निर्मलता, मोक्ष मार्ग होता प्रशस्त : आचार्य कल्पपुण्यसागर ने दिया ममता और आसक्ति छोड़ने का संदेश
धारियावद में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्पपुण्यसागर महाराज ने कहा कि दान के साथ मान की अपेक्षा न रखें और जीवन में जोड़ने के साथ छोड़ना भी सीखें। पढ़िए श्रीफल साथी की रिपोर्ट।
धारियावद • Shreephal Jain News • 24-09-2026, 10:59 am



