फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री यादव को दिया आमंत्रण: 2 मार्च को होगा 29 वां राष्ट्रीय अधिवेशन

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आगामी 2 मार्च रविवार को होने वाले 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया है। उज्जैन में मनुहार के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे। पढ़िए इंदौर से यह खबर...
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आगामी 2 मार्च रविवार को होने वाले 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेदन किया गया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पुष्पगिरी तीर्थ पर होने वाले अधिवेशन के लिए उज्जैन प्रवास पर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव’ को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।मनुहार के लिए इनकी उपस्थिति रही सराहनीय आमंत्रण मनुहार के लिए मुख्य रूप से उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा फेडरेशन के कार्य अध्यक्ष एवं अधिवेशन प्रभारी देवेंद्र कांसल, अधिवेशन चेयरमैन अश्विन कासलीवाल, अधिवेशन सेक्रेटरी अभिषेक विनायका, अधिवेशन संयोजक हितेश जैन, सम्यक एवं ग्रुप की अध्यक्षा मयूरी दिग्वेश पाटनी, सचिव प्रियंका प्रमित मोदी, कोषाध्यक्ष पलाश लुहाड़िया, रुचि कासलीवाल, प्रशांत चौधरी उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट : 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जबलपुर में 3 जनवरी 2027 को होने वाले अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट कर आत्मीय निमंत्रण दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी जबलपुर की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 10:09 pm
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm



